अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के पिता दर्शन सिंह (Darshan Singh) ने IPL 2027 से पहले एक बड़े ट्रेड पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दुनिया के सामने आकर ये बता दिया है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अर्शदीप सिंह की ट्रेड पर मुहर लग गई है। इन दोनों खिलाड़ियों की आपस में अदला-बदली हो चुकी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, अर्शदीप सिंह के पिता मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में मौजूदा है। वो भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में बेटे अर्शदीप का हौंसला बढ़ाने वहां गए हैं। इसी बीच अर्शदीप के पिता की मुलाकात सीनियर पत्रकार विमल कुमार से हुई। पत्रकार ने दर्शन सिंह का इंटरव्यू लिया और इसी बीच उनसे अर्शदीप की ट्रेड के बारे में पूछा। इसी मौके पर अर्श के पिता ने दिल खुला और अपने बेटे की ट्रेड की जानकारी दी।
दर्शन सिंह ने कहा, "नहीं चर्चा नहीं हुई, हमें भी अचानक पता चला कि हो गया ट्रेड। अभी तो शायद इनविटेशन भी आ गया है, लेकिन क्या होता कि जहां इंसान पैदा होता है उससे बड़ा प्यार होता है, सारी उम्र भूलता नहीं है। पंजाब किंग्स इसी तरह की एक नेटिव प्लेस थी, उससे ज्यादा लगाव था वो थोड़ा महसूस होता है, लेकिन हर प्रेंचाइजी अपना टीम बैलेंस देखती है तो उसके हिसाब से उन्होंने वहां ट्रेड कर दिया तो हम मुंबई इंडियंस से भी खुश हैं।"
दर्शन सिंह के बयान से ये साफ है कि अब अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के हो गए हैं और वो 2027 में MI की जर्सी में ही जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या, जो कि मौजूदा समय में भारत के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, वो पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। ये हार्दिक के IPL करियर की तीसरी टीम होगी। इससे पहले वो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
याद दिला दें कि अर्शदीप सिंह को IPL में पहली बार पंजाब किंग्स ने ही मौका दिया था। उन्हें 2019 में 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। तब PBKS का नाम किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) था। वो 2026 तक यानी पूरे आठ साल पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे। इसी बीच एक समय ऐसा भी आया जब पंजाब किंग्स ने अर्शदीप को टीम से रिलीज किया और फिर ऑक्शन में 18 करोड़ में खरीदा। तब हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात, बेंगलुरु, दिल्ली और चेन्नई जैसे सभी बड़ी टीमों ने अर्शदीप के लिए बोली लगाई थी। आज अर्शदीप के नाम 96 IPL मैचों में 111 विकेट दर्ज हैं।