भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA T20I) के बीच शुक्रवार, 8 नवंबर से चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला किंग्समीड में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वो जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पछाड़कर ये कारनामा कर सकते हैं।

Advertisement

सिर्फ 3 विकेट चटकाकर बुमराह से आगे निकलने का मौका

Advertisement

अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में अब तक टीम इंडिया के लिए 56 मैचों में 87 विकेट चटका चुके हैं। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वो सिर्फ 3 विकेट और चटका लेते हैं तो ऐसा करके वो जसप्रीत बुमराह से आगे निकल जाएंगे। गौरतलब है कि बुमराह के नाम 70 टी20 इंटरनेशनल में 89 विकेट दर्ज हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मौजूदा समय में बुमराह नंबर-3 पर और अर्शदीप सिंह नंबर-4 पर हैं। इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल 96 विकेट के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं।

भुवनेश्वर कुमार का महारिकॉर्ड तोड़ेंगे अर्शदीप सिंह

25 वर्षीय अर्शदीप सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर टी20 सीरीज में सिर्फ 5 विकेट चटका लेते हैं तो ऐसा करके वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। मौजूदा समय में उनके नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 टी20 इंटरनेशनल में 10 विकेट दर्ज हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में टॉप पर हैं जिन्होंने 12 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, आवेश खान, यश दयाल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार