पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने शनिवार (22 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 13 रन से हरा दिया। पंजाब की जीत में अहम रोल निभाया अर्शदीप सिंह, जिन्होंने ने 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। पारी के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन की दरकार थी, लेकिन अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की और दो ही रन दिए। 

Advertisement

अर्शदीप ने ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया और चौथी गेंद पर इम्पैक्ट प्लेयर नेहल वढेरा को बोल्ड किया। अर्शदीप ने इन दोनों खिलाड़ियों को आउट करने के साथ बीसीसीआई का बड़ा नुकसान करा दिया। 

Advertisement

दोनों विकेट के दौरान अर्शदीप ने मिडल स्टंप के दो टुकड़े कर दिए। खबरों के अनुसार इन स्टंप्स के एक सेट की कीमत 30 लाख रुपये है। 

इस दौरान अर्शदीप ने पंजाब किंग्स के लिए अपने 50 आईपीएल विकेट भी पूरे कर लिए। उनसे पहले पीयूष चावला,संदीप शर्मा, अक्षर पटेल औऱ मोहम्मदशमी ने फ्रेंचाइजी के लिए यह कारनामा किया था। 

इसके अलावा अर्शदीप इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 7 मैच में 13 विकेट हो गए हैं। 12 विकेट के साथ आरसीबी के मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार