न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की शानदार स्विंग गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक हाथ से डाइव लगाकर कमाल का कैच लपका। जिसके चलते न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा।

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज़ में रन बटोरे और 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 44 रन की नाबाद फिनिशिंग पारी खेलकर स्कोर को और मजबूती दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ही ओवर में दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाज़ी से बड़ा झटका दे दिया। अर्शदीप की यह गेंद फुल लेंथ पर हवा में बाहर की ओर मूव हुई, डेवोन कॉनवे ने ऑफ साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे चली गई।

यहां संजू सैमसन ने बिजली की फुर्ती दिखाते हुए बाईं ओर डाइव लगाई और एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। यह कैच इतना तेज़ और मुश्किल था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। इस कमाल के प्रयास के साथ ही डेवोन कॉनवे दो गेंदों पर शून्य बनाकर पवेलियन लौट गए।

VIDEO:

इस तरह अर्शदीप सिंह की स्विंग और संजू सैमसन की बेहतरीन विकेटकीपिंग ने न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत में ही भारत को बड़ी सफलता दिला दी।

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार