IND vs NZ T20I: भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने उतरेगी। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज में बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं। 

27 साल के अर्शदीप सिंह इस समय टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 99 मैचों में 20.30 की औसत से 145 विकेट हासिल किए हैं। यानी 150 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें सिर्फ पांच और विकेट की जरूरत है। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की इस सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

दुनिया के चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में होंगे शामिल
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। अर्शदीप सिंह अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट और ले लेते हैं, तो वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बन सकते हैं। इससे पहले कई अनुभवी गेंदबाज इस फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर हैं। उनके नाम 118 मैचों में 197 विकेट दर्ज हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 171 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, हांगकांग के एहसान खान और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी ने 165-165 विकेट लिए हैं।

  • टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची इस प्रकार है:
  • राशिद खान (अफगानिस्तान) – 197 विकेट, 118 मैच
  • आदिल राशिद (इंग्लैंड) – 171 विकेट, 153 मैच
  • एहसान खान (हांगकांग) – 165 विकेट, 119 मैच
  • ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) – 165 विकेट, 142 मैच
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 164 विकेट, 126 मैच
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 163 विकेट, 101 मैच
  • मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) – 163 विकेट, 130 मैच
  • एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 153 विकेट, 118 मैच
  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 149 विकेट, 129 मैच
  • रिजवान बट (बहरीन) – 148 विकेट, 97 मैच
  • अर्शदीप सिंह (भारत) – 145 विकेट, 99 मैच

अर्शदीप सिंह के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उन्होंने पांच में से चार पारियों में गेंदबाजी की थी। इस दौरान अर्शदीप ने 35 की औसत से पांच विकेट हासिल किए। अब न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उनके सामने एक बार फिर खुद को साबित करने और टीम के लिए अहम विकेट निकालने की चुनौती होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम: 
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार