भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने पसंदीदा भारतीय गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट बताकर क्रिकेट फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी। उन्होंने अपनी इस लिस्ट में भारत के मौजूदा सबसे बड़े तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को जगह ही नहीं दी।

Advertisement

अर्शदीप ने हाल ही में कृष्णांक आत्रेय के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अपनी पसंद साझा की। उन्होंने साफ कहा कि यह पूरी तरह उनकी निजी पसंद है और इसमें उन गेंदबाजों का ज्यादा प्रभाव है, जिनसे उन्होंने सीखा है या जिनके साथ खेलने का मौका मिला है।

अर्शदीप की सूची में पहला स्थान अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मिला। उन्होंने कहा कि वह भुवनेश्वर के बहुत बड़े फैन हैं और नई गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने की उनकी कला उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। दूसरे नंबर पर उन्होंने मोहम्मद शमी को रखा। शमी की शानदार सीम पोजिशन, लगातार सही लाइन-लेंथ और हर तरह की पिच पर विकेट निकालने की क्षमता ने अर्शदीप को काफी प्रभावित किया है।

दिलचस्प बात यह रही कि उनकी टॉप-5 सूची में सिर्फ दो तेज गेंदबाज शामिल हैं। बाकी तीन स्थान स्पिनरों के नाम रहे। तीसरे नंबर पर उन्होंने चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को चुना। अर्शदीप के मुताबिक कुलदीप का गेंदबाजी एक्शन और उनकी विविधता उन्हें बाकी स्पिनरों से अलग बनाती है।

चौथे स्थान पर युजवेंद्र चहल रहे। अर्शदीप ने बताया कि पंजाब की टीम में साथ खेलने के दौरान उन्होंने चहल से काफी कुछ सीखा और उनकी विकेट लेने की क्षमता हमेशा उन्हें प्रभावित करती रही है।

पांचवें नंबर पर उन्होंने पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रखा। इस दौरान अर्शदीप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अश्विन उनके पहले IPL कप्तान भी रहे हैं, इसलिए उन्हें पांचवें नंबर पर रखने के लिए वह बाद में उन्हें मैसेज करके माफी भी मांगेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इस पूरी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह के नाम के गायब रहने की हो रही है। मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह अपनी यॉर्कर, गति में बदलाव और मैच जिताने वाली गेंदबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। बावजूद इसके अर्शदीप ने अपनी निजी पसंद में उन्हें शामिल नहीं किया, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नई बहस शुरू हो गई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार