Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड के मैदान पर दूसरा एशेज टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने सुर्खियां बटोरीं। जोस बटलर के सुर्खियों में रहने के पीछे की वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनकी विकेटकीपिंग रही। जोस बटलर शानदार विकेटकीपर हैं लेकिन, इस टेस्ट मैच में वह काफी ढीले नजर आए।

Advertisement

जोस बटलर ने विकेट के पीछे आसान से कैच टपकाए लेकिन, इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने सारे मुश्किल कैच पकड़े। ऐसा ही कुछ देखने को मिला 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में मार्कस हैरिस से गलती हो गई और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चली गई। 

Advertisement

गेंद जोस बटलर से काफी दूर थी लेकिन, विकेटकीपर बटलर ने अपनी बाएं तरफ छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया। बटलर के लिए यह कैच थोड़ा मुश्किल था। बटलर को डाइव लगाकार कैच पकड़ता देख कमेंटेटर अवाक रह गए। बता दें कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाने के बाद पारी घोषित की थी। 

जिसके जवाब में मेहमान इंग्लैंड की टीम महज 236 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए वहीं कप्तान जो रूट ने 62 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार