एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 83 ओवर में 8 विकेट खोकर 299 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन और मिचेल स्टार्क ने अर्धशतक जड़े। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में क्रिस वोक्स हावी रहे। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा आये। हालांकि ख्वाजा मात्र 3(19) रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन उतरे। लाबुशेन और वॉर्नर ने 46 (56) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को क्रिस वोक्स ने वॉर्नर को 32(38) के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। लंच ब्रेक के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 107 रन था। 

लंच ब्रेक के बाद जब मैच शुरू हुआ तो मार्क वुडने स्टीव स्मिथ को 41(52) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए ट्रैविस हेड आये। हेड और लाबुशेन ने 63 (102) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को टी ब्रेक से पहले मोईन अली ने लाबुशेन को आउट करके तोड़ा। लाबुशेन ने 115 गेंद में 6 चौको की मदद से 51 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मिचेल मार्श आये। 

वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 83 ओवर में 8 विकेट खोकर 299 रन बना लिए है। स्टंप्स के समय मिचेल स्टार्क 70 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौको की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं कप्तान पैट कमिंस 3 गेंद में एक रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट क्रिस वोक्स ने लिए। वहीं 2 विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने नाम किये। वहीं एक-एक विकेट मार्क वुड और मोईन अली को मिला। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार