ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन का मानना है कि अगर इंग्लैंड को बाकी बचे मैचों में अच्छा करना है तो बल्ले से कमाल दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम अभी तक बल्लेबाजी में विफल रही है। इंग्लैंड एशेज सीरीज में 2-0 से पीछे है। टीम को पहले ब्रिसबेन टेस्ट में नौ विकेट और दूसरे एडिलेड टेस्ट में 275 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

वॉटसन ने गुरुवार को द टाइम्स में लिखा, "अगर इंग्लैंड को इस एशेज सीरीज में अच्छा करना है तो उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि पिछले टेस्ट में उनकी मानसिकता रक्षात्मक थी। लेकिन, जब आप अपनी सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो आप हमेशा रन बनाना चाहते हो भले ही कोई टीम अच्छी गेंदबाजी कर रही हो।"

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी एशेज में इंग्लैंड टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी से भी हैरान हैं। उन्होंने कहा, "मैं बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी से वाकई हैरान हूं। यह उनके लिए ठीक नहीं है, जिस तरह से वह खेल रहे हैं। ऐसे में किसी भी तेज गेंदबाज के लिए उनका विकेट लेना मुश्किल नहीं होगा।" 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि स्टोक्स एक शानदार खिलाड़ी हैं। जब वह निडर होकर खेलते हैं, तो किसी भी प्रकार की गेंदबाजी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार