मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के पिच क्यूरेटर मैथ्यू पेज ने बुधवार को कहा कि बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम पिच पर काफी घास छोड़ेगी, जिसके चलते अधिक सीम मूवमेंट मिलने के चांस हैं।

Advertisement

स्काई स्पोर्ट्स ने पेज के हवाले से कहा, "चार साल से हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं, हम पिचों की गुणवत्ता में सुधार करना चाहते हैं। हम उन पर बहुत अधिक घास छोड़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पिचों से बहुत अधिक सीम मूवमेंट मिलने के चांस हैं।"

Advertisement

एशेज के पहले दो मैचों में इंग्लैंड की टीम को नौ विकेट और 275 रन से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें पिच को गलत तरीके पढ़ा है इसलिए उनके लिए तीसरे टेस्ट में सही प्लेइंग इलेवन ढूंढना अहम होगा।

इंग्लैंड ने अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को गाबा में मौका नहीं दिया गया था, जहां पिच उनके अनुकूल थी। इसके बाद उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच को एडिलेड में टीम का हिस्सा नहीं बनाया, जो स्पिनर के लिए अनुकूल थी, जबकि हेड क्यूरेटर डेमियन पेज ने सुझाव दिया था कि इस पिच पर स्पिनर अच्छा करेंगे।

पेज को नहीं लगता कि स्पिनर मैच में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "हम पिच को ऐसे बना रहे हैं, जिससे सीम मूवमेंट होने के चांस ज्यादा होंगे। हालांकि पिच पर गेंद थोड़ी स्पिन भी होगी, लेकिन यह इतना ज्यादा नहीं होगा।"

मेलबर्न क्रिकेट क्लब के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट फॉक्स को बॉक्सिंग डे टेस्ट में 70 हजार प्रशंसकों के आने की उम्मीद है, जो इसे कोविड-19 महामारी के बाद से सबसे बड़ा मैच बना देगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों एशेज के तीसरे मैच के लिए मेलबर्न में आमने-सामने होंगे। फिलहाल मेजबान टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार