Aus vs Eng 3rd Test: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को लगता है कि टॉस हारने के कारण रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी जल्द ही सिमट गई।

Advertisement

इंग्लैंड ब्रिसबेन और एडिलेड में खेले गए एशेज के पहले दो मैच हार चुका है और इसका मुख्य कारण बल्लेबाजी का विफल रहना है। उनका यही प्रदर्शन तीसरे टेस्ट के पहले दिन भी जारी रहा, जिससे टीम 185 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

Advertisement

एमसीजी में चल रहे टेस्ट के लिए ओली पोप की जगह लेने वाले बेयरस्टो ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजों ने गलत शॉट खेले हैं, जिसके कारण उनकी टीम जल्दी आउट हो गई। बेयरस्टो ने एक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत में कहा, "टॉस हारना टीम के लिए अच्छा नहीं था, क्योंकि हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।"

उन्होंने आगे कहा, "हां हमने कुछ शुरुआती विकेट खो दिए थे, लेकिन डेविड मलान और कप्तान जो रूट ने एक बार फिर से अच्छी साझेदारी की थी। लेकिन लंच से पहले मलान का विकेट जाने से हम निराश थे, क्योंकि रूट के साथ वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।"

इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने यह भी उल्लेख किया कि इंग्लैंड को मजबूत और सख्त होने की जरूरत है और उनकी टीम इससे वाकिफ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार