भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का मानना है कि गुरुवार को चेन्नई में होने वाली आईपीएल 2021 (IPL 2021) की नीलामी में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) सबसे ज्यादा महंगे बिकेंगे। नेहरा को लगता है कि शाकिब सभी 8 टीमों में से किसी एक टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह गेंद औऱ बल्ले से दोनों से योगदान कर के टीम को सही संतुलन प्रदान कर सकते हैं। 

Advertisement

शाकिब ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा है। आईसीसी द्वारा लगाए गए एक साल के बैन के चलते शाकिब पिछले साल के आईपीएल में नहीं खेल सके थे। इस सीजन से दोबारा इस टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। 

Advertisement

नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर कहा,“ दोबारा, एक और आईपीएल नीलामी और कई सारे बड़े नाम। लेकिन एक नाम जो मेरे अनुसार इस आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर होंगे, वह हैं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन। वह किसी भी आईपीएल टीम को किसी भी टी-20 में संतुलन प्रदान कर सकते हैं।”

शाकिब ने साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पहली बार आईपीएल खेला था और अब तक खेले गए 63 मैच में उन्होंने 21.31 की औसत से 746 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में शाकिब ने 28 की औसत से 59 विकेट चटकाए हैं। केकेआर (KKR) से रिलीज किए जाने के बाद उन्हें 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा था। 

इस नीलामी में 292 खिलाड़ियों के लिए ही आठ फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। इन खिलाड़ियों में से 164 भारतीय, 125 विदेशी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट्स देश के खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही, इन 292 खिलाड़ियों में से 227 अनकैप्टड और 65 कैप्टड खिलाड़ी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार