पटना, 29 नवंबर (CRICKETNMORE)| आशुतोष अमन (19/5) की घातक गेंदबाजी की मदद से बिहार ने यहां मोइन उल हक स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन गुरुवार को सिक्किम को उसकी पहली पारी में 81 रन पर ढेर कर दिया। पहली पारी में 288 रन बनाने वाली मेजबान बिहार ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। बिहार को अब तक कुल 357 रन की बढ़त हो चुकी है जबकि उसके छह विकेट शेष है। 

Advertisement

स्टंप्स के समय केशवन कुमार 27 और उत्कर्ष सिंह एक रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा मोहम्मद रहमतुल्लाह ने 66, इंद्रजीत कुमार ने 30 और कुमार रजनीश ने 25 रन बनाए। कप्तान बापुल कुमार खाता खोले बिना आउट हो गए। 

Advertisement

सिक्किम के लिए मिलिंद कुमार ने तीन और ईश्वर चौधरी ने एक विकेट लिए हैं। 

इससे पहले, सिक्किम की टीम 81 रन पर ढेर हो गई। सिक्किम की ओर से अमोसी राय ने 19, जेहन उदिन ने 16, आशीष थापा ने 15 और मिलिंद कुमार ने 13 रन बनाए। 

बिहार के लिए अमन के पांच विकेटों के अलावा विवेक मोहन और विशाल दास को दो-दो विकेट मिले। 

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में गोलपारा में उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए कार्तिक (नाबाद 202) के शानदार दोहरा शतक और कप्तान रजत भाटिया (नाबाद 152 रन) के शतक की मदद से चार विकेट पर 470 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। 

Advertisement

कार्तिक ने 308 गेंदों पर 19 चौके जबकि रजत ने 142 गेंदों पर 17 चौके और तीन छक्के लगाए। अलावा वैभव सिंह ने 59 और सौरभ रावत ने 31 रन बनाए। 

अरुणाचल प्रदेश की ओर से लीचा तेही, सुभाष शर्मा और मेयेंगदुंग सिंगफो को एक-एक विकेट मिले। 

पहली पारी में 105 रन पर ढेर होने वाली अरुणाचल प्रदेश ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 98 रन बना लिए हैं और अभी उत्तराखंड के स्कोर से 267 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। 

Advertisement

स्टंप्स के समय तेची डोरिया 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा समर्थ सेन ने 60 और नीलम ओबी ने छह रन का योगदान दिया। 

प्लेट ग्रुप के तीसरे मैच में कोलकाता में मेघालय ने मणिपुर के खिलाफ अपनी पहली पारी में 326 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए पुनीत बिष्ट ने 92, राज बिसवा ने 85, गुरिंदर सिंह ने 55 और अभय नेगी ने 29 रन का योगदान दिया। 

मणिपुर की ओर से काबराम्बम हेमेंद्रो और विलियम सिंह ने तीन-तीन जबकि थोकचोम किशन तथा बिश्वोजित कोंथुजम ने दो-दो विकेट लिए। 

Advertisement

पहली पारी में 211 रन बनाने वाली मणिपुर ने दूसरी पारी में अब तक आठ विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। मणिपुर के पास 10 रन की बढ़त हो गई है जबकि उसके दो विकेट ही शेष है। 

स्टंप्स के समय कप्तान यशपाल सिंह 69 और थोकचोम किशन नौ रन बनाकर नाबाद लौेटे। 

मेघालय के लिए गुरिंदर ने पांच, अभय ने दो और आदित्य सिंघानिया ने एक विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार