India vs Pakistan Final, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 03 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला कोलंबो के मैदान पर हुआ था जिसमें टीम इंडिया ने 176 रन डिफेंड करके पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले के हीरो ईशान किशन थे, जिन्होंने 40 गेंदों पर तूफानी 77 रनों की पारी खेली थी।
IND vs PAK T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 03 अक्टूबर 2026
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन
Korogi Sports Park, Nisshin Pitch Report
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच पर बल्लेबाजों को टिककर बल्लेबाजी करनी होगी। यहां पिच धीमी है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। बल्लेबाजी करने वाली टीमों को बड़े स्कोर बनाने में मुश्किल हुई है और इस सतह पर धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ती है। स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिल सकती है।
IND vs PAK T20 Head To Head Record
कुल - 17
भारत - 14
पाकिस्तान - 03
IND vs PAK T20 : Where to Watch?
एशियन गेम्स 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs PAK T20: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से ईशान किशन, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तानी टीम की तो साहिबजादा फरहान,सैम अयूब और सुफियान मुकीम अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs Pakistan T20 Probable Playing XI
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Pakistan T20 Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज़ सदाकत, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।
India vs Pakistan Today's Match Prediction
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs PAK Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs PAK Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs Pakistan Final, Asian Games 2026, India vs Pakistan Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।