आशुतोष शर्मा ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 200 के पार पहुंचाया। लेकिन इस दौरान उनका ईशांत शर्मा के साथ गरमा-गरम बहस भी हो गई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से फैंस का दिल जीत लिया। छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे आशुतोष ने सिर्फ 19 गेंदों में 37 रन ठोकते हुए दिल्ली को 203 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

आशुतोष ने अरशद खान, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज़ गेंदबाज़ों पर करारे शॉट्स लगाए और आखिरी ओवरों में रनगति को तेज़ कर दिया। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से गुजरात टाइटंस की गेंदबाज़ी को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

हालांकि उनकी धमाकेदार पारी के बीच एक नाटकीय मोड़ भी आया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशांत शर्मा की एक शॉर्ट गेंद आशुतोष के कंधे से टकराई और सीधा विकेटकीपर के पास चली गई। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे लेग बाई करार दिया।

इसके बाद ईशांत शर्मा ने आशुतोष से कुछ तीखे शब्द कहे। जवाब में आशुतोष ने इशारा करते हुए दिखाया कि गेंद उनके कंधे से लगी थी, बल्ले से नहीं। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ पल के लिए माहौल काफी गर्म हो गया।

यह रही VIDEO:

Advertisement

दोनों टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा।
इम्पैक्ट: शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, करीम जनत।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट: जैक फ्रेजर मैगर्क, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार