4 अगस्त, कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने औऱ 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

अपना 51वां टेस्ट मैच खेल रहे अश्विन ने रंगना हेराथ की गेंद छक्का जड़कर टेस्ट मे अपने 2 हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वह अब तक टेस्ट में 279 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 2000 रन बनाने औऱ 250 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS  

Advertisement

इस मामले में उन्होंने सर रिचर्ड हैडली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 54 टेस्ट मैचों मे ये कारनामा किया था। उनके बाद सर इयान बॉथम और इमरान खान ने 55 मैचों और शॉन पोलाक ने 60 मैचों में ये कारनामा किया था। 

अश्विन 2,000 रन और 200 ये इससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के चौथे और दुनिया के कुल 19वें खिलाड़ी बन गए हैं। वह यह मुकाम सबसे तेजी से हासिल करने वाले वर्ल्ड दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अश्विन से कम समय इयान बॉथम ने (42 मैच), कपिल देव (50 मैच), इमरान खान (50 मैच) ने लिया है। 

भारत के लिए इससे पहले अनिल कुंबले (2,506 रन और 619 विकेट), कपिल देव (5,248 रन और 434 विकेट), हरभजन सिंह (2,224 रन और 417 विकेट) ही ये कारनामा कर पाए हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार