आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की नई टीम कॉम्बिनेशन को लेकर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच लगातार चर्चाएं तेज है। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है और इसके पीछे एक खास वजह बताई है।

Advertisement

आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी टीमें 28 मार्च से शुरु हो रहे इस सीजन के लिए अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन ट्रेड डील के तहत चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं और उनकी जगह युवा बल्लेबाज रियान पराग को कप्तानी सौंपी गई है।

Advertisement

इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है। अश्विन ने अपनी टीम में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है। अश्विन के मुताबिक तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ प्लेइंग इलेवन उतारने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि राजस्थान रॉयल्स के पास इम्पैक्ट सब के रूप में एक अतिरिक्त विदेशी खिलाड़ी शामिल करने का विकल्प खुला रहेगा। टीम जरूरत के हिसाब से गेंदबाजी मजबूत करने के लिए नांद्रे बर्गर या एडम मिल्ने जैसे गेंदबाज को उतार सकती है। वहीं अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाते हैं, तो बल्लेबाजी को संभालने के लिए लुआन-ड्रे प्रिटोरियस जैसे बल्लेबाज को भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

ओपनिंग की बात करें तो अश्विन ने युवा वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है, जो टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं। तीसरे नंबर पर कप्तान रियान पराग को रखा गया है, जिन पर टीम को संभालने और बड़ी पारियां खेलने की जिम्मेदारी होगी। मिडिल ऑर्डर में शिमरॉन हेटमायर और ध्रुव जुरेल जैसे पावर हिटर शामिल हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकते हैं। 

इसके अलावा शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा को फिनिशर की भूमिका के लिए चुना गया है, जिससे टीम की बल्लेबाजी और मजबूत नजर आती है। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा टीम को संतुलन देते हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविचंद्रन अश्विन की चुनी हुई राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार