21 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत ने 4- 0 से जीत दर्ज कर नया इतिहास टेस्ट क्रिकेट में बना लिया है। पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत के जीत के हीरों रहे रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट चटकाए जिससे भारत को अंतिम दिन इंग्लैंड के 10 विकेट चटकाने में खास मदद मिली।
पांचवें टेस्ट मैच के बाद जारी आईसीसी गेंदबाजी टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा ने कमाल करते हुए दूसरा स्थान पा लिया है तो वहीं अश्विन टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं।
ऐसा करानामा 42 साल बाद हुआ है जब दो भारतीय गेंदबाज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले और दूसरे नंबर पर काबिज हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दो भारतीय गेंदबाज आईसीसी रैंकिंग में पहली और दूसरे नंबर पर साल 1974 में एक साथ आए थे। उस साल भारतीय स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी और चंद्रशेखर पहली और दूसरी टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे थे।
जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरे सीरीज में 26 विकेट चटकाए तो वहीं अश्विन ने 28 अंग्रेज बल्लेबाजों क पवेलियन की राह दिखाने में सफल रहे थे।