10 सितंबर। एशिया कप में एक बार फिर भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है। 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने - सामने होगी।
Advertisement
एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने एक खास बयान दिया है। सरफराज अहमद ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम एशिया कप में अपने पहले मैच को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
सरफराज अहमद ने कहा कि पहले मैच जीतने के बाद टीम आत्मविश्वास से बढ़ जाएगी और फिर भारत के खिलाफ मुकाबले में खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला हांग- कांग से होने वाला है। सरफराज खान ने आगे कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की बात अब पुरानी हो गई है और हर खिलाड़ी नए सिरे से अपनी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगा।