Glenn McGrath: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो चुका है। जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के प्रथम चरण से ही बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की आलोचना की है। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऑरा खत्म हो गया है।

Advertisement

मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए ग्लेन मैकग्रा ने कहा, "हमने इस विश्व कप की शुरुआत में ही चिंता जताई थी। टूर्नामेंट के नतीजे हैरान करने वाले नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हो गया है।"

Advertisement

ग्लेन मैकग्रा ने विश्व कप स्क्वॉड में कैमरन ग्रीन को जगह देने के लिए चयनकर्ताओं की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "चयनकर्ताओं ने स्टीव स्मिथ पर प्राथमिकता देते हुए कैमरन ग्रीन को टीम में जगह दी थी, लेकिन अगर वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है तो टीम में किस तरह उसकी जगह बनती है।"

कैमरन ग्रीन को एक ऑलराउंडर के रूप में विश्व कप में चुना गया था, लेकिन वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, तो गेंदबाजी से पूरी तरह दूर रहे।

ग्रीन ने ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में 24 रन बनाए हैं। इसमें एक मैच में शून्य भी शामिल है। वहीं, तीन मैचों में सिर्फ 7 गेंदें ही फेंक सके हैं। इसके बाद से ही उनके चयन पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

कैमरन ग्रीन को एक ऑलराउंडर के रूप में विश्व कप में चुना गया था, लेकिन वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, तो गेंदबाजी से पूरी तरह दूर रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन पर जो भरोसा चयनकर्ताओं ने किया था, उस पर वे खड़े नहीं उतरे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार