एशिया कप 2023 के चौथे मैच में बांग्लादेश ने मिराज- शान्तो के शतकों और तस्कीन की शानदार गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान को 89 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान और कप्तान शाहिदी ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी लेकिन वो टीम को जिताने के लिए काफी नहीं थी। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 334 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज के बल्ले से निकले। उन्होंने 119 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 112 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनके अलावा नजमुल हुसैन शान्तो ने 105 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। मिराज और शान्तो ने 194* (190) रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। कप्तान शाकिब अल हसन 32(18) रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की तरफ से एक-एक विकेट मुजीब उर रहमान और गुलबदीन नायब को मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवरों में 245 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान ने बनाये। उन्होंने 74 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 60 गेंद में 6 चौको की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट तस्कीन अहमद ने लिए। शोरफुल इस्लाम ने 3 विकेट चटकाए। एक-एक विकेट हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज लेने में सफल रहे। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार