एशिया कप 2023 के छठे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को कुसल मेंडिस के अर्धशतक और कासुन राजिथा की शानदार गेंदबाजी की मदद से 2 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए 37.1 ओवर में मैच जीतना था लेकिन पूरी टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर सिमट गयी। अफगानिस्तान की तरफ से नबी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। ये श्रीलंका की लगातार 12वीं जीत है। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 92(84) रन कुसल मेंडिस ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा पाथुम निसंका ने 41(40) रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके जड़े। चरित असलंका ने 43 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाये। असलंका और मेंडिस ने 102 (99) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट गुलबदीन नायब ने चटकाए । 2 विकेट राशिद खान और एक विकेट मुजीब उर रहमान लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नबी ने बनाये। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौको और 5 छक्कों की मदद से 65 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 66 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। नबी और शाहिदी ने 80 (47) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी में ज्यादा इम्पैक्ट नबी का रहा। वहीं अंत में राशिद खान 16 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद रहे। 

श्रीलंका की तरफ से कासुन राजिथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 2-2 विकेट डुनिथ वेल्लागे और धनंजय डी सिल्वा ने हासिल किये। एक-एक विकेट मथीशा पथिराना और महीश तीक्षणा को मिला। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा,  चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेल्लागे, महीश तीक्षणा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना। 

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार