श्रीलंका ने गुरुवार (31 अगस्त) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में बांग्लादेश को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने 39 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। 

Advertisement

इस मुकाबले में श्रीलंका ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम को ऑलआउट करने के मामले में श्रीलंका की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। 2023 यह लगातार 11वीं बार है जब श्रीलंका ने इस फॉर्मेट में विरोधी टीम को ऑलआउट किया है। इस लिस्ट में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा। 2009-10 में ऑस्ट्रेलिया औऱ 2013-14 में साउथ अफ्रीका ने लगातार 11 वनडे मैच में विरोधी टीम को ऑलआउट किया था। 

Advertisement

इसके अलावा पहली बार श्रीलंका टीम ने लगातार 11 वनडे मैच जीते हैं। इससे पहले 2004 में और 2013-15 के दौरान लगातार 10 वनडे मैच जीते थे।

श्रीलंका की जीत के हीरो रहे मथीशा पथिराना, जिन्होंने 7.4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पथिराना वनडे में श्रीलंका के लिए सबसे कम उम्र में 4 विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ 20 साल 256 दिन की उम्र में यह कारनामा कर के 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 1994 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में दिग्गज गेंदबाज चमिंडा वास ने 20 साल 280 दिन में यह मुकाम हासिल किया था।

Also Read: Cricket History

श्रीलंका अपना अगला मैच मंगलवार (5 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार