Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2025: मंगलवार (23 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 20 ओवर में 133 रन तक सीमित किया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट झटके। कामिंडू मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 50 रन बनाए।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस बिना खाता खोले शाहीन अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद निसांका को 7 रन पर आउट किया गया। कुलस परेरा 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

आठवें ओवर में हुसैन तलत ने कप्तान चरित असलांका (20) और दासुन शनाका (0) को पवेलियन भेजते हुए श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। वानिंदु हसरंगा केवल 13 रन बना सके।

कामिंडू मेंडिस ने 44 गेंद में 50 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने चमिका करुणारत्ने (17) के साथ मिलकर 43 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 133 तक पहुँचाया।

पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 3, हुसैन तलत और हारिस रउफ ने 2-2, जबकि अबरार अहमद ने 1 विकेट झटका। इस प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 134 रन का लक्ष्य मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार