भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का धमाकेदार आगाज करते हुए अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत की तरफ से संजू सैमसन को भी खेलने को मिला लेकिन विपक्षी टीम द्वारा कम स्कोर बनाए जाने की वजह से उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। हालांकि, संजू ने इस मैच में अपनी कीपिंग से मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

संजू ने इस मैच में दो कैच पकड़े और एक कैच तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ये कैच यूएई की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला जब शिवम दुबे की गेंद पर यूएई के बल्लेबाज़ आसिफ खान के बल्ले का किनारा लगा और गेंद काफी तेज़ी से संजू के दाईं तरफ फ्लाई कर रही थी।

Advertisement

हालांकि, संजू ने भी सही समय पर सुपरमैन स्टाइल में डाइव लगाते हुए इस कैच को पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएई की टीम को सिर्फ 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया और बाद में भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

यूएई के लिए अलीशान शराफू (22) और मोहम्मद वसीम (19) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार जबकि शिवम दुबे ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार