Dasun Shanaka Run Out Drama:भारत औऱ श्रीलंका के बीच शुक्रवार (26 सितंबर) को दुबई में हुए एशिया कप 2025 का मुकाबला टाई हुआ और फिर सुपर ओवर में गया, जहां श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान अजब ड्रॉमा देखने को मिला। 

Advertisement

अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए सुपर ओवर की चौथी गेंद पर दसुन शनाका को विकेटकीपर संजू सैमसन ने रनआउट किया। लेकिन रिप्ले के बाद अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव समेत भारतीय खिलाड़ी और दर्शकों में भ्रम की स्थिति बन गई की आखिरकार हुआ क्या है। शानका को रन आउट क्यों नहीं दिया गया, जबकि सैमसन का सीधा ध्रो विकेट पर लगा था और बल्लेबाज क्रीज से बाहर था। 

Advertisement

दरअसल हुआ ये कि अर्शदीप सिंह की यॉर्कर गेंद पर शनाका शॉट मिस कर गए और हडबड़ी में रन लेने के लिए दौड़ पड़े। गेंद विकेटकीपर सैमसन के हाथों उन्होंने विकेट की थ्रो किया, इसके बीच अर्शदीप ने कैच की अपील कर दी। गेंद सीधा स्टंप्स  पर जाकर लगी। लेकिन अंपायर ने अर्शदीप की अपील पर शनाका को कॉट बिहाइंड आउट दे दिया।

लेकिन शनाका ने अंपायर के फैसले के खिलाफ शनाका ने तुरंत रिव्यू ले लिया और रिप्ले में पता चला कि गेंद बल्ले के किसी हिस्से पर नहीं लगी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने शनाका को कॉट बिहाइंड और रन आउट दोनों के लिए नॉट आउट करार दे दिया जो कि नियम के अनुसार सही है। 

MCC के नियम के अनुसार, "जिस पल कोई घटना आउट होने का कारण बनती है, उसी पल से गेंद को डेड (मृत) मान लिया जाता है।" यानी अर्शदीप ने कैच की अपील की थी तो सैमसन के रनआउट की कोशिश से पहले ही वह गेंद डेड हो गई थी।  इस तरह से हमेशा पहला फ़ैसला ही मायने रखता है, दूसरा नहीं।

बता दें कि शनाका इस मौके का फायदा नहीं उठा सके औऱ अगली गेंद पर ही कैच आउट हो गए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि सुपर ओवर तक गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए।  इसके जवाब में श्रीलंका ने  5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए और मुकाबला टाई हुआ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार