India Vs Nepal: एशिया कप में भारत अपना दूसरा मैच पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ खेल रही है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की पूरी पारी 48.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गई।
Advertisement
भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, दूसरे मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि बार-बार खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ रहा है। पहले मैच रद्द होने के कारण भारत के लिए नेपाल के खिलाफ जीतना महत्वपूर्ण है।
Advertisement
Also Read: Live Score
बात अगर नेपाल की बल्लेबाजी की करे तो टीम ने 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। नंबर-8 बल्लेबाज सोमपाल कामी ने 48 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए।