पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में नसीम शाह हीरो बनकर निकले और 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जितवा दिया। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों के बीच काफी गहमागहमी भी देखने को मिली। हालांकि, पाकिस्तान की पारी के 19वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जो क्रिकेट के मैदान पर कोई भी फैन देखना पसंद नहीं करता।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद मलिक गेंदबाज़ी कर रहे थे और सामने पाकिस्तान के फिनिशर आसिफ अली थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर फरीद ने आसिफ अली को आउट कर दिया और मैच उस स्थिति में था जहां पर आसिफ अली का विकेट अफगानिस्तान को मैच जितवा सकता था। ऐसे में अली का विकेट कितना बड़ा था ये अफगानिस्तान के हर खिलाड़ी का रिएक्शन बता रहा था।

Advertisement

अफगानी गेंदबाज़ फरीद भी आसिफ अली को आउट करने के बाद काफी जोश में दिखाई दिए और एक जोशीला सेंड ऑफ देते हुए दिखे लेकिन आसिफ अली उनका ये सेंड ऑफ देखकर भड़क उठे और हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान आसिफ अली ने आपा खोते हुए फरीद पर बल्ला भी चलाने की कोशिश की। माहौल इतना खराब था कि अफगानी खिलाड़ियों और 12वें खिलाड़ी हसन अली को माहौल शांत करवाना पड़ा।

आसिफ अली की इस हरकत की कड़ी आलोचना की जा रही है और हो सकता है कि मैच रेफरी उन पर जुर्माने के साथ-साथ उनपर बैन भी लगा दें। सोशल मीडिया पर आसिफ अली विलेन बन चुके हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आसिफ अली की इस हरकत पर आप क्या सोचते हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार