England vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मे खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। फर्नांडो ने 24 ओवर में 102 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उन्होंने कप्तान ओली पोप, हैरी ब्रूक, गस एटकिंसन, मैथ्य़ू पॉट्स औऱ ओली स्टोन को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

फर्नांडो श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में एक टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले पूर्व गेंदबाज रमेश रत्नायके ने ये कमाल किया था। , जिन्होंने 1991 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 69 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले थे। 

Advertisement

इसके अलावा वह श्रीलंका के कुल तीसरे गेंदबाज हैं, जिसने इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। पूर्व गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ल टेस्ट की पारी में 50 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 

बता दें कि मौजूदा सीरीज में फर्नांडो का प्रदर्शन शानदार रहा है। मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में भी उन्होंने छह विकेट हासिल किए थे। फिलहाल लह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 427 रन बनाए। जिसके  जवाब में श्रीलंकाई टीम 196 रन पर ही ढेर हो गई औऱ इंग्लैंड को 231 रन की विशाल बढ़त मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट गवाकर 25 रन बना लिए हैं, इसके साथ ही मेजबान टीम की कुल बढ़त 256 रनों की हो गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार