यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन से पहले बीसीसीआई के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। हाल ही में 'वीवो' की जगह ड्रीम 11 को आईपीएल के नए स्पांसर के रूप में चुना गया लेकिन अब आईपीएल के एसोसिएट स्पांसर "फ्यूचर ग्रुप" ने आईपीएल से अपना करार तोड़ दिया है।

Advertisement

आईपीएल को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय है लेकिन बीसीसीआई के सामने आये दिन किसी ना किसी तरह की बाधा आ रही है। इससे पहले 'वीवो' जो आईपीएल के हर सीजन के लिए 440 करोड़ दिया करती थी उसकी जगह ड्रीम 11 को नए स्पांसर के रूप में चुना है जो बीसीसीआई को आईपीएल के लिए 222 करोड़ रुपये देगी।

Advertisement

बीसीसीआई के एक तरफ से बयान आया है कि," हां ये बात सही है कि फ्यूचर ग्रुप ने आईपीएल से अपना करार तोड़ दिया है। अब हम एक नई कंपनी की तलाश में है।"

ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में ही बीसीसीआई और फ्यूचर ग्रुप के बीच का अनुबंध खत्म हो रहा था लेकिन आईपीएल से पहले ऐसा होना बीसीसीआई के लिए परेशानी की बात है। लेकिन फ्यूचर ग्रुप समय से पहले करार खत्म करने के लिए बीसीसीआई को पेनाल्टी भरेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार