जम्मू-कश्मीर ने फरवरी में अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था। इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विजेता टीम से मुलाकात करते हुए उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की। इस मौके पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के हवाले से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया, "मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी उपस्थित थे। खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री ने उनके निरंतर सफल होने की कामना की और उन्हें राष्ट्रीय मंच पर इस क्षेत्र को गौरवान्वित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।"
हुबली में खेले गए खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। इस दौरान शुभम पुंडीर ने 121 रन टीम के खाते में जोड़े। उनके अलावा, यावर हसन ने 88 रन, जबकि कप्तान पारस डोगरा और कन्हैया वाधवान ने 70-70 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
हुबली में खेले गए खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
खिताब जीतने के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा था, "इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे इलाके को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है। खिलाड़ियों को हाल ही में शानदार खिलाड़ियों के लिए नोटिफाई किए गए नियमों के तहत सरकारी नियुक्तियों का भी हक होगा।"