IPL 2020: रविंद्र जडेजा ने 11 गेंदों मे 31 रन की विजयी पारी के बाद बताया,आखिरी 2 ओवर में क्या था प्लान

Updated: Fri, Oct 30 2020 09:40 IST
Ravindra Jadeja IPL 2020 (Image Credit: Twitter)

अपनी तूफानी पारी से गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा ने कहा है कि वह नेट्स पर जो कर रहे थे वही मैदान पर किया। जडेजा ने 11 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बना टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद जडेजा ने कहा, "मैं नेट्स में गेंद को अच्छे से मार रहा था और एक बार फिर मैदान पर वही करना चाहता था। आखिरी की 12 गेंदों पर आपको ज्यादा कुछ सोचना नहीं होता है। बस गेंद को देखिए और मारिए।"

उन्होंने कहा, "मैं अपनी ताकत पर भरोसा कर रहा था। मैं जानता था कि अगर वह गेंद मेरे एरिया में डालेंगे तो मैं छक्का मार सकता हूं। आप जब अच्छा खेलते हो और अपनी टीम को जीत दिलाते हो तो आप खुश होते हो।"

कोलकाता ने चेन्नई के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था। चेन्नई ने आखिरी गेंद पर जडेजा के छक्के की दम पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ 53 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेल चेन्नई की जीत में अहम योगदान दिया।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें