Vaibhav Suryavanshi Fastest Century In Youth ODIs: India U19 के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज़ के चौथे यूथ मैच में सिर्फ 52 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। यह शतक अब तक का सबसे तेज़ यूथ वनडे शतक बन गया है। उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम और भारत के राज बावा जैसे खिलाड़ियों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

Advertisement

टीम इंडिया के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही यूथ वनडे सीरीज़ में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे आने वाले सालों तक याद किया जाएगा। शनिवार (5 जुलाई) को इंग्लैंड के वुर्सेस्टर में सीरीज़ के चौथे यूथ वनडे मैच में वैभव ने महज़ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और सबसे तेज़ यूथ वनडे सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

Advertisement

उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद अगले 50 रन बनाने के लिए 28 गेंदें लीं। इस शानदार पारी में उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था जिन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 53 गेंदों में शतक लगाया था। 

इतना ही नहीं  भारत की ओर से सबसे तेज़ यूथ वनडे शतक का रिकॉर्ड जो पहले राज अंगद बावा के नाम था जिन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। बह भी वैभव सूर्यवंशी ने 63 गेंदों में शतक ठोककर तोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज़ में लगातार शानदार फॉर्म में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने तीसरे यूथ वनडे में 31 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे। दूसरे मैच में उन्होंने 34 गेंदों पर 45 रन बनाए और पहले मुकाबले में महज़ 19 गेंदों में 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले इस बिहार मूल के बल्लेबाज़ ने अब यह भी साबित कर दिया है कि आने वाले सालों में भारत के क्रिकेट भविष्य में उनका नाम सबसे आगे रहेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार