ऑकलैंड के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर (Ben Lister) कोविड-19 के कारण किसी दूसरे खिलाड़ी की जगह लेने वाले पहले सब्सीट्यूट खिलाड़ी बन गए हैं। लिस्टर को प्लंकेट शील्ड चैंपियनशिप के दौरान ओटागो के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उनके टीम साथी मार्क चैपमैन (Mark Chapman) की जगह टीम में शामिल किया गया।

Advertisement

चैपमैन ने कथित तौर पर सोमवार को बीमार महसूस किया जिसके बाद उनका कोविड-19 परीक्षण किया गया।

Advertisement

ऑकलैंड क्रिकेट ने ट्वीट करके कहा, " बेन लिस्टर कोविड-19 विकल्प के रूप में शुरूआत करेंगे क्योंकि कल बीमार होने के बाद चैपमैन के परीक्षण के नतीजों का इंतजार है।"

24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पहली पारी में केवल एक विकेट हासिल किया और ओटागो की टीम 186 रन पर आलआउट हो गई।

ईडन पार्क पर मैच देख रहे न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इस पर खुशी जाहिर की।

क्रिकइंफो ने स्टीड के हवाले से कहा, " आज सुबह यहां आने तक मुझे नहीं पता था कि मार्क चैपमैन बीमार महसूस कर रहे हैं और उनका कोविड परीक्षण कराना पड़ा। लेकिन मुझे लगता है कि से यह शानदार है कि इस मुश्किल समय में सही चीज करने के लिए उसे सजा नहीं दी गई।"

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुलाई में ही कोरोना वायरस महामारी के बीच कोविड-19 टेस्ट के लिए विकल्प की अनुमति देने का फैसला किया था और तब से घरेलू क्रिकेट में भी इस दिशा-निर्देशों को लागू किया गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार