रविवार को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सांसद क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरते दिखे। लोकसभा और राज्यसभा की टीमों के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें लोकसभा अध्यक्ष XI ने राज्यसभा सभापति XI को 73 रनों के अंतर से हराकर विशाल जीत हासिल की। इस मैच में लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर और चंद्रशेखर ने तो अपनी बल्लेबाजी से मेला लूटा ही लेकिन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी अपनी बॉलिंग से फैंस का ध्यान खींचा।

Advertisement

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ये मैच देखने आए दर्शक राघव चड्ढा के मज़े ले रहे हैं। फैंस ने सांसद की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जिक्र करते हुए "चोपड़ा भाभी जिंदाबाद" के नारे लगाए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बल्लेबाज़ के चौके को रोकने के लिए राघव बाउंड्री पर बॉल को रोकते हैं, फैंस उन्हें परिणीति का नाम लेकर चिढ़ाने लग जाते हैं। ये मज़ेदार वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि टीबी मुक्त भारत जागरूकता क्रिकेट मैच में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर लोकसभा अध्यक्ष एकादश के कप्तान थे, जबकि केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राज्यसभा अध्यक्ष एकादश का नेतृत्व किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि इस मैत्रीपूर्ण आयोजन को 'टीबी मुक्त भारत जागरूकता क्रिकेट मैच' नाम दिया गया था। रिजिजू ने एएनआई से कहा, "आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना होगा।"

लोकसभा एकादश के लिए अनुराग ठाकुर ने 65 गेंदों में नाबाद 111 रनों की पारी खेली। वहीं, चंद्रशेखर ने 23 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की पारियों के चलते लोकसभा की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राज्यसभा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 42 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार