भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज़ आकिब नबी (Auqib Nabi) का लंबा इंतज़ार भी खत्म हुआ है। वो आज अपने इंटरनेशनल करियर का तीसरा मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने टिम सेफर्ट (Tim Seifert) का विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई। ये आकिब के इंटरनेशनल करियर का भी पहला विकेट है। वो अपने शुरुआती दो ODI मुकाबलों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे।
अंशुल कंबोज ने पकड़ा बवाल कैच: वेलिंगटन ODI में Indian Captain शुभमन गिल ने आकिब नबी को नई गेंद सौंपी। वो टीम इंडिया के लिए दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने टिम सेफर्ट को आईना दिखाया। उन्होंने शुरुआती चार गेंद डॉट डिलीवर की। इससे टिम सेफर्ट पर दबाव बन गया।
इसके बाद आकिब ने पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर फेंकी जो कि पिच से टकराकर सेफर्ट के लिए अंदर की तरफ गई। इस पर सेफर्ट ने ड्राइव खेलने की कोशिश की। वो इसे ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद हवा में उछल गई। इसी मौके पर मिड-ऑन पर मौजूद अंशुल कंबोज ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा।
तो ऐसे टिम सेफर्ट 5 गेंदों पर 0 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। आकिब नबी को पहला इंटरनेशनल विकेट मिला। उन्होंने पूरे ओवर में एक रन भी नहीं दिया। आप नीचे आकिब का पहला विकेट और अंशुल के शानदार कैच का पूरा वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: वेलिंगटन वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग दी है। मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक 14 ओवर में 43 रन बनाकर 3 विकेट खो चुकी है। मैदान पर डेरिल मिचेल (26 गेंदों पर 20 रन) और टॉम लैथम (11 गेंदों पर 03 रन) की जोड़ी मौजूद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।