IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी बुरी तरफ फ्लॉप रही और ऑस्ट्रेलिया ने पहले भारतीय टीम को 117 रनों पर ऑलआउट करने के बाद महज 11 ओवर में टारगेट प्राप्त करके जीत हासिल की।

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने खोला पंजा: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी टीम के पेस गेंदबाज़ों ने भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप को ताश के पत्तों की तरह तहस-नहस कर दिया। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। स्टार्क के अलावा सीन एबॉट ने 3 और नेथन एलिस ने 2 विकेट अपने नाम किये।

Advertisement

ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने मचाई तबाही: भारतीय टीम को 117 रनों पर ऑलआउट करने के बाद ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने बल्लेबाज़ी करते हुए मैदान पर तबाही मचा दी। जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाज़ रनों के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर 10 चौके जड़कर  51 रन और मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के जड़कर 66 रन ठोके।

1-1 से बराबर हुई सीरीज: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसमें अब दोनों ही टीम 1-1 मैच जीत चुकी है। इस सीरीज का आखिरी और डिसाइड मैच चेन्नई में खेला जाएगा जिसे जीतने वाली टीम यह सीरीज भी जीत लेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भारत और ऑसट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली थी जिसे भारतीय टीम ने 2-0 से जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार