22 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में भारत को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाजी डिपार्टमेंट एक तरह से फ्लॉप साबित हुई।

Advertisement

शिखर धवन और दिनेश कार्तिक के अलावा और कोई भी बल्लेबाज जमकर बल्लेबाजी नहीं कर सका। केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले टी-20 में फ्लॉप रहे।

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा ने गजब की गेंदबाजी की और 2 विकेट लेने में सफल रहे। एडम जंपा ने सबसे पहले केएल राहुल को स्टंप आउट कराया तो वहीं किंग कोहली को अपनी फ्लाइट गेंद पर चकमा देखकर कैच आउट कराकर भारतीय टीम के लिए हार का समीकरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

यही कारण रहा कि एडम जंपा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि जब कोहली को एडम जंपा ने आउट किया तो वो काफी खुश हुए औऱ जश्न मनाने के क्रम में कोहली को भड़काने की भरपूर कोशिश की। 

जंपा का जश्न मनानें पर कोहली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी कोहली जैसे बल्लेबाज को जल्द आउट करने के बाद काफी खश नजर आ रहे थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार