कपिल देव ने आखिर में कर दिया अहम ऐलान, धोनी के करियर के आखिरी पड़ाव पर कही ऐसी चौंकाने वाली बात

Updated: Tue, Nov 20 2018 14:04 IST
कपिल देव ने आखिर में कर दिया अहम ऐलान, धोनी के करियर के आखिरी पड़ाव पर कही ऐसी चौंकाने वाली बात Imag (Twitter)

20 नवंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के लिए धोनी को टीम से बाहर रखा गया है। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने धोनी को लेकर एक खास ऐलान कर दिया है।

धोनी के बारे में कपिल देव ने कहा कि अब वो 20 साल की तरह मैदान पर जाकर कमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हमें अब धोनी ने पहले जैसी उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

इसके अलावा कपिल देव ने कहा कि वैसे धोनी जबतक भी भारत के लिए खेले हैं वो काफी अहम साबित होगा। धोनी का अनुभव टीम इंडिया के लिए किसी सोने के आभूषण की ही तरह हैं।

ऐसे में यदि धोनी फिट रहते हैं तो उन्हें टीम का सदस्य जरूर बनाना चाहिए। कपिल देव ने माना कि धोनी की टीम में रहना ही भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए काफी अहम है।

ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

गौरतलब है कि धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि साल 2019 के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को अलग कर सकते हैं। धोनी अब जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान मैदान पर दिखेंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें