20 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में धोनी ने नाबाद 87 रन की पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। धोनी ने केदार जाधव के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रन की साझेदारी कर भारत को तीसरा वनडे मैच जीतवाया था। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारत ने 3 वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाबी पाई थी। धोनी को उनके शानदार बल्लेबाजी परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया था।

Advertisement

धोनी ने शानदार बल्लेबाजी कर एक बार फिर भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका बखुबी निभाई। आपको बता दें कि तीसरे वनडे में जब धोनी मैच जीताकर वापस पवेलियन जा रहे थे तो मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद फैन्स ने खड़े होकर महान धोनी का सम्मान किया।

मेलबर्न में ऐसा नजारा देखने को मिला जो केवल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लिए देखा जाता था। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 193 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार