24 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर को तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। दोनों टीम इस समय बराबरी पर है। यानि तीसरा टेस्ट में दोनों टीमों के द्वारा टसल देखने को मिलेगी।

Advertisement

ऐसे में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले एक बार फिर पैट कमिंस ने कोहली को लेकर बयान देते हुए कहा है कि कोहली के साथ आप किसी भी प्रकार की गलत हरकत नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें रिप्लाई करने आता है।

Advertisement

गौरतलब है कि विराट कोहली को पैट कमिंस ने दोंनो टेस्ट मैच की पहली पारी में आउट करने में सफलता पाई है। पैट कमिंस ने अपने बयान में कहा कि कोहली ने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की। 

पैट कमिंस ने कहा कि विराट एक आक्रमक खिलाड़ी है और हमेशा जबाव देने के लिए तैयार रहते हैं। इसके साथ - साथ कमिंस ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अबतक कोहली के खिलाफ हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भी पैट कमिंस कोहली को आउट करने की भरपूर कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में शतकवीर कोहली को पैट कमिंस ने स्लिप में पीटर हैंड्सकोंब के हाथों कैच आउट कराया था जिसपर काफी विवाद हुआ था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार