AUS vs BAN Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार (13 अगस्त) से खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के बीच एक छोटी सी बात को लेकर बहस हो गई।

Advertisement

यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान स्टार्क के 21वें ओवर में देखने को मिली। स्टार्क ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसे मिराज ने पॉइंट की दिशा में खेल दिया और सिंगल पूरा करने के लिए तेजी से पिच के बीच से दौड़ते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे।

मिराज का इस तरह पिच के बीच से रन भागना स्टार्क को पसंद नहीं आया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने उन्हें पिच से हटने के लिए कहा। स्टार्क को मिराज से यह कहते हुए सुना गया कि वह पिच से बाहर रहें और यह उनका क्षेत्र नहीं है।

इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक तीखी बातचीत हुई। हालांकि मामला ज्यादा बढ़ता, उससे पहले फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग कर दिया। कुछ देर बाद माहौल शांत हो गया और मुकाबला फिर से आगे बढ़ा।

VIDEO:

मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 351 रन बना लिए हैं। टीम ने दिन की शुरुआत 96 रन के स्कोर से की थी और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 153 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है।

बांग्लादेश के लिए तंज़िद हसन तमीम ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 197 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी 126 गेंदों में अहम 84 रन बनाए। इसके अलावा मोमिनुल हक ने 49 और मुशफिकुर रहीम ने 36 रन का योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने तक मेहदी हसन मिराज 32 रन और हसन महमूद 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने अब तक 2-2 विकेट लिए हैं, जबकि नाथन लियोन और कप्तान पैट कमिंस को 1-1 सफलता मिली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने अब तक 2-2 विकेट लिए हैं, जबकि नाथन लियोन और कप्तान पैट कमिंस को 1-1 सफलता मिली है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार