जब किस्मत साथ देती है, तो बिगड़ते काम भी बन जाते हैं। इसी का उदाहरण UAE ODI Tri Series 2026 के दूसरे मुकाबले में भी देखने को मिला। ये मुकाबला अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे (AFG vs ZIM ODI) के बीच खेला गया था जहां ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) अफगानी ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई  (Azmatullah Omarzai) की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने के बावजूद आउट होने से बच गए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

ये घटना जिम्बाब्वे की पारी के आठवें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने पांचवां गेंद तेज रफ्तार से इनस्विंगर डिलीवर किया। उनका गेंद 135.5 kph की स्पीड से फेंका गया था जो कि पिच से टकराकर अंदर की तरफ आया और उसने ब्रायन बेनेट के डिफेंस को तोड़कर उनके स्टंप्स उड़ा दिए।

यहां पर ब्रायन बेनेट बोल्ड हो गए थे और उनके लिए गेम खत्म हो गया था, लेकिन तभी किस्मत ने यू टर्न लिया। ब्रायन बेनेट ने देखा कि अज़मतु्ल्लाह ओमरज़ाई, जो कि गेंदबाज़ी कर रहे थे, उनका तौलिया नीचे गिरा हुआ है। उन्होंने इसका फायदा उठाया। बेनेट ने अंपायर को शिकायत की और गिरे हुए तौलिए के कारण अपना ध्यान भंग होने की बात कही। फिर अंपायर का ध्यान भी गिरे हुए तौलिए पर गया और उन्होंने अज़मतुल्ला ओमरज़ाई की गेंद को रद्द (Dead Ball) घोषित कर दिया।

क्रिकेट के नियम 20.4.2.6 के तहत, अगर बल्लेबाज गेंद का सामना करने की तैयारी कर रहा हो या गेंद खेल रहा हो, और वह किसी भी तरह के शोर, हलचल या बाहरी रुकावट से विचलित (Distract) होता है, तो अंपायर तुरंत 'डेड बॉल' का इशारा करता है। गेंदबाज का गिरता हुआ तौलिया बल्लेबाज का ध्यान भटकाने वाली हलचल माना जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि ब्रायन बेनेट को 23 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था। हालांकि वो इसका कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने 40 गेंदों पर 31 रन बनाए। उन्हें अल्लाह गज़नफर  ने LBW करके आउट किया। बात करें अगर मुकाबले के नतीजे की तो अफगानिस्तान ने इसे 294 रन डिफेंड करके पूरे 158 रनों से जीता। उनके लिए सदिकुल्लाह अटन ने 110 गेंदों पर 102 रनों की शतकीय पारी खेली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार