इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेला जाएगा। सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

Advertisement

AUS vs ENG: Match Preview

Advertisement

मेजबानों ने जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ रंग में नज़र आए। टॉप 3 बल्लेबाज़ों ने एडिलेड के मैदान पर अर्धशतकीय पारी खेली। डेविड वॉर्नर एक बार फिर शानदार फॉर्म में दिखे। वॉर्नर ने 84 गेंदों पर 86 रन जड़े, वहीं ट्रेविस हेड ने 57 गेंदों पर 69 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज़ों के बाद मैदान पर स्टीव स्मिथ आए और उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज़ों को मामूली साबित करते हुए 102.56 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलवाई।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने भी एडिलेड के मैदान पर गज़ब का प्रदर्शन किया। कप्तान पैट कमिंस ने पेस अटैक की अगुवाई करते हुए 3 विकेट चटकाए। टीम के गन गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अपनी रफ्तार और स्विंग का कॉम्बिनेशन पेश किया और आक्रमक बल्लेबाज़ जेसन रॉय को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। एडम जाम्पा ने भी 3 विकेट चटकाए और मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट हासिल किया।

विश्व विजेता इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फींकी दिखी। जहां एक तरफ डेविड मलान ने 134 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ इंग्लिश टीम का कोई भी खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सका। मलान के अलावा जोस बटलर ने 29 और डेविल विनी ने 34 रनों की पारी खेली। टीम के टॉप ऑर्डर को अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बल्लेबाज़ों की तरफ इंग्लिश गेंदबाज़ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की बड़ी साझेदारी की जिसके बाद लगभग मेजबानों की जीत पक्की हो गई थी। डेविल विली ने 2 विकेट चटकाए, वहीं क्रिस जॉर्डन और लियाम डॉसन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

AUS vs ENG: Match Details

दिन – शनिवार, नवंबर 19, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 08: 50 बजे
वेन्यू – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

AUS vs ENG: Match Prediction

Advertisement

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच एक तरफा इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है, इसलिए वह फेवरेट रहेगी।

AUS vs ENG Head-to-Head

कुल – 153
ऑस्ट्रेलिया – 85
इंग्लैंड – 63
बेनतीजा - 05

Advertisement

AUS vs ENG: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को सोनी लिव पर भी इन्ज़ॉय कर सकते हैं।

AUS vs ENG Probable Playing XI

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, एश्टन एगर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा

इंग्लैंड: जेसन रॉय, फिलिप सॉल्ट, डेविड मलान, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, ल्यूक वुड, ओली स्टोन

AUS vs ENG Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल सॉल्ट
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, डेविड मलान, टेविस हेड
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन
गेंदबाजी: एडम ज़ाम्पा, पैट कमिंस, डेविड विली

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार