Australia vs India 2nd Test Dream11 Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार, 06 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। ये एक पिंक बॉल टेस्ट होगा जो कि भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 AM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप जसप्रीत बुमराह को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये घातक गेंदबाज़ गज़ब की फॉर्म में है और टीम इंडिया के लिए अब तक 41 टेस्ट में 181 विकेट चटका चुका है। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 40 विकेट झटके हैं। पर्थ टेस्ट में भी उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे। एडिलेड में गेंदबाज़ों के लिए मदद होगी ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप विराट कोहली या यशस्वी जायसवाल को चुन सकते हो।

Advertisement

AUS vs IND 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 06 दिसंबर 2024
समय - 09:30 AM IST
वेन्यू - एडिलेड ओवल, एडिलेड

AUS vs IND 2nd Test Pitch Report

ये मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैदान टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करती है। यहां अब तक 85 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बैटिंग करते हुए टीमों ने 41 मैच अपने नाम किये हैं। गौरतलब है कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 379 रन है जो कि दूसरी इनिंग में 346 रन, तीसरी इनिंग में 268 रन और चौथी इनिंग में 208 रन हो जाता है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 678/10 ऑस्ट्रेलिया के नाम है जो कि उन्होंने साल 1947 में भारत के खिलाफ ही बनाया था। 

AUS vs IND 2nd Test: Where to Watch?

भारतीय क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टेस्ट सीरीज Star Sports Network पर इन्जॉय कर सकेंगे। इसके अलावा आप Disney+Hotstar App ऐप पर भी ये मुकाबला देख सकते हो।

Advertisement

AUS vs IND Test Head To Head Record

कुल - 108
भारत - 33
ऑस्ट्रेलिया - 45
ड्रॉ - 29
टाई - 01

AUS vs IND 2nd Test Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - एलेक्स कैरी, ऋषभ पंत
बल्लेबाज - विराट कोहली (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, यशस्वी जायसवाल 
ऑलराउंडर - नीतीश कुमार रेड्डी
गेंदबाज - मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), हर्षित राणा।

Australia vs India 2nd Test Probable Playing XI

India 2nd Test Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत , नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

Australia 2nd Test Probable Playing XI : उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

AUS vs IND 2nd Test Dream11 Prediction, AUS vs IND Dream11 Prediction, Today Match AUS vs IND, AUS vs IND Test Series, AUS vs IND Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, AUS vs IND Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Australia vs India

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार