India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच के दैरान हनुमा विहारी ने अपने रक्षात्मक खेल से सभी का दिल जीत लिया। फैंस और क्रिकेट पंडित जमकर हनुमा विहारी की तारीफ कर रहे हैं। हनुमा विहारी ने ड्रा हुए सिडनी टेस्ट मैच में 161 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 23 रन बनाए थे।

Advertisement

हनुमा विहारी बल्लेबाजी के दौरान काफी तकलीफ में थे जो कि साफ झलक रहा था लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि हनुमा विहारी बल्लेबाजी के वक्त दर्द को भुलाने के लिए पूरी पारी के वक्त पेनकिलर लेते रहे थे। उन्होंने काफी दर्द होने के बावजूद बल्लेबाजी जारी रखी थी। 

Advertisement

हर बार जब भी कोई ड्रेसिंग रूम से बाहर मैदान में ड्रिंक लेकर आता था तो वह अपने साथ पेन किलर लेकर आता था। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के मैदान पर 15 जनवरी से खेला जाएगा। हनुमा विहारी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं।

वहीं अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की बात करें तो फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट काफी लंबी है जिसमें शमी से लेकर केएल राहुल तक का नाम शामिल हैं। ऐसे में गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार