विराट कोहली की कप्तानी के साथ एक अजीब संयोग जुड़ गया है, वो भी 19 दिसंबर की तारीख के साथ। इस तारीख को भारत ने टेस्ट में दो ऐसे रिकार्ड बनाए हैं जिसमें से एक वो हमेशा याद रखना चाहेगी और एक को हर हाल में भूलना चाहेगी। इस तारीख को भारत ने टेस्ट की एक पारी में अपना सबसे ज्यादा स्कोर बनाया और इसी तारीख को भारत ने टेस्ट की एक पारी में अपना न्यूनतम स्कोर बनाया है।

Advertisement

19 दिसंबर 2016 को भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच के चौथ दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 759 रनों पर घोषित कर दी थी। यह भारत का टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर है।

Advertisement

यह टेस्ट मैच 16 दिसंबर से शुरू हुआ था जिसे भारत ने पारी और 75 रनों से जीता। इस मैच को मुख्य तौर पर करुण नायर के तिहरे शतक के लिए याद रखा जाता है।

नायर का यह टेस्ट में पहला शतक था जिसे उन्होंने तिहरे शतक में बदला था। वह ऐसा करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं। नायर ने नाबाद 303 रन बनाए थे।

चार साल बाद 19 दिसंबर, 2020 को भारत ने टेस्ट की एक पारी में अपना सबसे कम स्कोर बनाया। आस्ट्रेलिया ने भारत को महज 36 रनों पर समेट दिया।

यह मैच भी 17 दिसंबर को शुरू हुआ और तीसरे दिन भारत ने अपने पुराने 42 रनों के रिकार्ड को तोड़ते हुए टेस्ट में न्यूनतम स्कोर का नया रिकार्ड बना दिया।

Advertisement

यह दोनों मैच कोहली की कप्तानी में ही खेले गए। एक में कोहली को बेहतरीन जीत मिली तो दूसरे में आठ विकेट से हार।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार