टी-20 वर्ल्ड सुपर-12 स्टेज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन डेवोन कॉनवे और फिन एलेन की सलामी जोड़ी ने न्यूज़ीलैंड के लिए शानदार पारियां खेलकर उन्हें 200 के स्कोर तक पहुंचा दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलया को अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए 201 रन बनाने होंगे लेकिन कीवी गेंदबाजों के सामने ये रन बनाना आसान नहीं होगा।

Advertisement

कीवी पारी की बात करें तो फिन एलेन ने डेवोन कॉनवे के साथ धमाकेदार शुरुआत की और अपनी टीम को पावरप्ले में ही 50 के पार पहुंचा दिया। एलेन ने मैच के पहले ओवर में ही अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए और मिचेल स्टार्क की तो जमकर कुटाई की। एलेन तो 16 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन डेवोन कॉनवे ने कंगारू गेंदबाज़ों की कुटाई जारी रखी।

Advertisement

इस दौरान कॉनवे ने केन विलियमसन के साथ मिलकर भी अर्द्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि, विलियमसन 23 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। विलियमसन को एडम जैम्पा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद नंबर चार पर ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वो भी जोश हेज़लवुड के सामने फ्लॉप साबित हुए और 10 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि, इस दौरान कॉनवे एक छोर पर टिके रहे और स्कोरबोर्ड को चलाते रहे। कॉनवे ने अंत तक नाबाद रहते हुए 92 रन बनाने में सफल रहे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंगारू टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार