ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें मेजबान 1-0 से आगे है।

Advertisement

AUS vs SA 2nd Test: Match Preview

सीरीज का पहला मैच गेंदबाज़ों के नाम रहा और ब्रिसबेन टेस्ट महज़ 2 दिन में खत्म हुआ। ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली इनिंग में 92 रन ठोके, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 218 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी इनिंग में महज़ 34 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन इसके बावजूद मेजबानों ने अपने चार विकेट गंवा दिए।

ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया। पैट कमिंस ने मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। कप्तान कमिंस ने सात विकेट झटके, वहीं मिचेल स्टार्क ने 5 और बोलैंड ने 4 विकेट अपने नाम किये। नेथन लायन ने भी बहती गंगा में हाथ धोए और साउथ अफ्रीका के चार खिलाड़ियों को अपनी फिरकी में फंसाया।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों के लिए यह मैच किसी बुरे सपने जैसा रहा। विकेटकीपर बैटर काइल वेरिन ने पहली इनिंग में 64 रन बनाए, लेकिन दूसरी इनिंग में वह शून्य के स्कोर पर आउट हुए। टेम्बा बावुमा ने दो इनिंग में 67 रन बनाए। लेकिन टीम के दूसरे सभी बल्लेबाज़ ब्रिसबेन में बिल्कुल ही बेबस दिखे। साउथ अफ्रीका की टीम पहली इनिंग में 152 और दूसरी इनिंग में 99 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

मेहमान टीम के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बैटिंग भी अफ्रीकी गेंदबाज़ों के आगे बेबस दिखी। कगिसो रबाडा ने मैच में 8 विकेट चटकाए। मार्को यानसेन ने 3, एनरिक नॉर्खिया ने 2, और लुंगी एनगिडी ने एक विकेट हासिल किया। 

AUS vs SA 2nd Test: Match Details

दिन – सोमवार, दिसंबर 26, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 05:50 AM
वेन्यू – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

Today's Match Prediction: Who will win today's cricket match? AUS vs SA 2nd Test

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में भी मेजबान फेवरेट रहेगी।

AUS vs SA Head-to-Head

कुल – 99
ऑस्ट्रेलिया – 53
साउथ अफ्रीका – 26
ड्रॉ – 20

AUS vs SA 2nd Test: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेफॉर्म सोनी लिव पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs SA 2nd Test Team News

ऑस्ट्रेलिया: जोश हेजलवुड की दूसरे टेस्ट में वापसी हो सकती है।

AUS vs SA 2nd Test Probable Playing XI

ऑस्ट्रेलिया - डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेज़लवुड / स्कॉट बोलैंड, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन

साउथ अफ्रीका - डीन एल्गर (कप्तान), सारेल एरवी, खाया ज़ोंडो, टेम्बा बावुमा, वैन डेर डूसे, काइल वेरिन (विकेटकीपर), केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, नॉर्खिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी

AUS vs SA 2nd Test Fantasy XI

विकेट-कीपर - काइल वेरेन
बल्लेबाज़ - उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन (कप्तान), टेम्बा बावुमा, खाया ज़ोंडो
ऑलराउंडर - ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मार्को यानसेन
गेंदबाज - पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, स्कॉट बोलैंड/जोश हेजलवुड

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार