ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें मेजबान 2-0 की बढ़त बना चुकी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से खेला जाएगा।

Advertisement

AUS vs SA 3rd Test: Match Preview

Advertisement

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सीरीज में सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर के बैट से 67.77 की औसत से कुल 203 रन निकले हैं। पहले मैच में वह कगिसो रबाडा के खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे, लेकिन दूसरे मैच में वॉर्नर ने दोहरा शतक ठोककर अपना दम दिखाया। वॉर्नर के अलावा ट्रैविस हेड ने 3 इनिंग में 143, स्टीव स्मिथ ने 3 इनिंग में 127, और एलेक्स कैरी ने 2 इनिंग में 133 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों ने भी अब तक सीरीज में विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबदबा बनाए रखा है। पैट कमिंस, नाथन लियोन, और मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका ने 8-8 विकेट चटकाएं हैं। वहीं स्कॉट बोलैंड ने 7, कैमरून ग्रीन 5 और स्टीव स्मिथ ने एक विकेट अपने नाम किया है।

मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अफ्रीकी टीम के लिए काइल वेरिन ने सबसे ज्यादा 4 इनिंग में 149 रन बनाए हैं। वेरिन के अलावा टेम्बा बावुमा ने 4 इनिंग में कुल 133 रन जोड़े हैं। टीम के बाकी बल्लेबाज़ सीरीज में अब तक पूरी तरह संघर्ष करते दिखे हैं। सीरीज के आखिरी मुकाबले में बल्लेबाज़ों को मजबूत वापसी करके रन बनाने होंगे।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। कगिसो रबाडा ने अब तक 2 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। वहीं एनरिक नॉर्खिया ने 5 और मार्को जानसेन ने 4 विकेट अपने नाम किये हैं। लुंगी एनगिडी ने 2 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

AUS vs SA 3rd Test: Match Details

दिन – बुधवार, जनवरी 04, 2023
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 05:00 AM
वेन्यू – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

Today's Match Prediction: Who will win today's cricket match? AUS vs SA 3rd Test

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज के अंतिम मैच में भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया फेवरेट रहेगी।

AUS vs SA Head-to-Head

कुल – 100
ऑस्ट्रेलिया – 54
साउथ अफ्रीका – 26
ड्रॉ – 20

Advertisement

AUS vs SA 3rd Test: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेफॉर्म सोनी लिव पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs SA 3rd Test Team News

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया - मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन को दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी। सीरीज के आखिरी मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मैट रेनशॉ और एश्टन एगर को टीम के साथ जोड़ा गया है।

साउथ अफ्रीका- मेहमान टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ थ्यूनिस डी ब्रुइन पारिकारिक कारणों से स्वदेश लौट चुके हैं।

AUS vs SA 3rd Test Probable Playing XI

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया - डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेज़लवुड, नाथन लियोन

साउथ अफ्रीका - डीन एल्गर (कप्तान), सारेल एरवी, खाया ज़ोंडो, टेम्बा बावुमा, रस्सी वेन डर डुसन / हेनरिक क्लासेन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया
 
AUS vs SA 3rd Test Fantasy XI

विकेट-कीपर - काइल वेरिन, एलेक्स केरी
बल्लेबाज - स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, टेम्बा बावुमा
आलराउंडर - ट्रैविस हेड, मार्को जानसेन
गेंदबाज - पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, नाथन लियोन, एनरिक नार्खिया

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार